Sunday, 9 August 2020

मेरे तुकबन्दी का कमाल देखो

 मेरे तुकबन्दी का कमाल देखो,

नहीं, तो मेरी बकवास ही झेलो।


पूंजीवाद फासीवाद में बदल गया
तर्क-विज्ञान को धर्म निगल गया।
नौकरी को सरकार ही खा गयी
मछली को मछली निगल गयी।

कॉंग्रेस को भाजपा चबा गया
और सारे एमएलए खरीद लिया।
इधर आप को अरविंद केजरीवाल
भाजपा को मोदी शाह पचा गया।

जनता को जनता ही खा गयी
आधी इधर आधी उधर हो गयी।
वामपंथी घोर दक्षिणपंथी हो गया
भारत हिटलर का जर्मनी बन गया।