Sunday, 11 October 2020

सैनिक

 सैनिक

सैन्य प्रशिक्षण, सैन्य अनुशासन है
सैन्य जीवन एक कठोर कवायद है
कदमताल मरने मारने को तैयार है
क्या सिर्फ देश, समाज के लिए है?

गरीब किसान मजदूर का बच्चा
जीवन को तलाशता हुआ कच्चा
पहुंचा था वो सैनिक भर्ती केंद्र में
निकला रंगरुट वो सैनिक वर्दी में

भटक रहा था रोजी रोटी के लिए
तनख्वाह, जीवन, पेंशन के लिए
कमाने आया था परिवार के लिए
मर गया बिचारा "वतन" के लिए।

लड़ें वह और मुनाफा कमायें दूजे
सैनिक के नाम पर वोट मांगे तीजे
सैनिक स्मारक शिलान्यास करें वो
सैनिक मांगों पर ठेंगा दिखायें वो।

No comments:

Post a Comment